आमला थाना में फिर बदलाव, पूर्व प्रभारी मुकेश ठाकुर को दोबारा मिली आमला थाना की कमान
आमला। आमला थाना को आज नया थाना प्रभारी मिलने जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुकेश ठाकुर आज आमला थाना की कमान संभालेंगे। पदभार ग्रहण करने के साथ ही वे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर नियंत्रण को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बताया जा रहा है कि मुकेश ठाकुर अपने कार्यकुशल और अनुशासित छवि के लिए जाने जाते हैं। उनके आने से आमला क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों को भी उनसे बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है।
पदभार ग्रहण करने के बाद वे थाना स्टाफ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की समीक्षा करेंगे।