वाराणसी में चीनी मांझे से युवक घायल, गले में लगे 6 टांके
⚠️ जागरूकता संदेश – चीनी मांझा से बड़ा हादसा ⚠️
आज 21.4.26 पिलिकोठी पेट्रोल पंप के पास एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई। युवक का गला खतरनाक चीनी मांझे की वजह से बुरी तरह कट गया, जिसमें उसे 6 टांके लगाने पड़े।
यह कोई छोटी बात नहीं है—यह सीधे-सीधे जानलेवा खतरा है।
❗ चीनी मांझा (Chinese Manjha) पूरी तरह से प्रतिबंधित है, फिर भी खुलेआम बिक रहा है और लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
❗ यह न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि पक्षियों के लिए भी घातक है।
❗ सड़क पर चलने वाले बाइक सवार, बच्चे और आम लोग हर समय खतरे में हैं।
मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति के वाराणसी ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद याहया जी ने, प्रशासन से मांग किया है कि:
इस खतरनाक मांझे की बिक्री पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही हो।
बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया जाए।
📢 जिला उपाध्यक्ष जी ने सभी लोगों से अपील किया है:
कृपया चीनी मांझे का उपयोग न करें
अपने बच्चों और आसपास के लोगों को इसके खतरों के बारे में जागरूक करें
अगर कहीं भी यह बिकता दिखे, तुरंत प्रशासन को सूचित करें
🙏 एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है।
आइए मिलकर इस खतरे को खत्म करें और सुरक्षित समाज बनाएं।