logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान परशुरामजी जंयती का भव्य भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ ।

बदनावर। AIMA Media
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर बदनावर नगर भक्तिमय रंग में सराबोर नजर आया। ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन ने पूरे नगर में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अनुपम संदेश दिया।
सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रातःकाल विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का पूजन एवं अभिषेक आचार्य मंगलेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इसके पश्चात महाप्रसादी वितरण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्री महर्षि परशुराम गुरुकुल वाटिका में प्रस्तावित निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव, पार्षद जितेंद्र शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इसके बाद समाजजनों ने लक्ष्मी गौशाला पहुंचकर गौ सेवा कर पुण्य अर्जित किया और गौ माता का आशीर्वाद लिया।
सायंकाल 6 बजे पंढरीनाथ मंदिर, दुर्गा चौक से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों और ढोल-ताशों के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ समाज अध्यक्ष दीपक द्विवेदी एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू लिटोरिया के सम्मान के साथ हुआ।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए आगे बढ़े। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
यात्रा का समापन श्री महर्षि परशुराम गुरुकुल वाटिका पर हुआ, जहां महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ। अंत में सभी समाजजनों ने स्नेहपूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पूर्व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता पर समाज अध्यक्ष दीपक द्विवेदी एवं महिला मंडल अध्यक्ष मंजू लिटोरिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी ब्राह्मण समाज मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने दी।

3
976 views

Comment