logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह 8.30बजे की बड़ी खबरें...................


➡लखनऊ- सीएम योगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज, होमगार्ड भर्ती,कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, बुधवार रात 9 बजे सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, सभी जोन के ADG, DM, SP बैठक में जुड़ेंगे, 25, 27 अप्रैल के बीच होगी भर्ती परीक्षा, सुरक्षा और नकलविहीन परीक्षा पर जोर रहेगा, संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता के निर्देश, नकल और गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू

➡लखनऊ- लखनऊ से हज की पहली उड़ान आज होगी रवाना, दोपहर 2.20 बजे फ्लाइट X0Y0 8042 भरेगी उड़ान, कुल 427 हज यात्री जाएंगे सऊदी अरब, यात्रियों में 222 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल, सबसे ज्यादा 278 यात्री कानपुर नगर से, लखनऊ से 59 और असम से 2 यात्री भी शामिल, हज यात्रियों के साथ 3 स्टेट हज इंस्पेक्टर भी जाएंगे, हज हाउस में विदाई कार्यक्रम का भव्य आयोजन

➡लखनऊ- सीएम योगी का पश्चिम बंगाल दौरा आज, पश्चिम बंगाल में सीएम करेंगे 3 जनसभाएं, सुबह 11.45 बजे जोरासांको में होगी जनसभा, दोपहर 1 बजे चकदहा में CM करेंगे जनसभा, 2.15 बजे उदयनारायणपुर में जनसभा करेंगे

➡लखनऊ- लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तबादले, रत्नेश सिंह ACP गोमतीनगर बने, नवरत्न गौतम ACP कैसरबाग बने

➡मुजफ्फरनगर- SSP संजय वर्मा की बड़ी तबादला एक्सप्रेस चली, जिले में 16 निरीक्षक व उप निरीक्षक के तबादले, जिले में 12 थाना प्रभारी के किए गए फेरबदल, सिटी थानो से लेकर ग्रामीण थानो में फेरबदल, निरीक्षक आनंद देव मिश्रा मंडी थाना प्रभारी बने, निरीक्षक बृजेश शर्मा सिटी कोतवाली प्रभारी बने, निरीक्षक बबलू वर्मा खालापार प्रभारी बने, निरीक्षक कर्मवीर साइबर क्राइम थाना प्रभारी बने, जयवीर फुगाना व मानवेंद्र पुरकाजी प्रभारी बने, निरीक्षक विपिन त्यागी मंसूरपुर प्रभारी बने, ज्ञानेंद्र रामराज व योगेंद्र भौराकला प्रभारी बने, निरीक्षक रवेंद्र यादव अपराध शाखा प्रभारी बने

➡कानपुर- जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में लगी आग, फैक्ट्री की एक बिल्डिंग जलकर स्वाहा, दमकल की 6 गाड़ियों ने आग बुझाई, आग से फैक्ट्री में करोड़ो का नुकसान, जाजमऊ के HS इंटरनेशनल में लगी आग

➡कानपुर- CP के आदेश पर पुलिस का फ्लैग मार्च, दक्षिण और पश्चिम ज़ोन में फ्लैग मार्च, गुजैनी और पनकी थानाक्षेत्र में फ्लैगमार्च, जनता से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया

➡बहराइच- मोडिफाई जीप से खुलेआम स्टंटबाजी, 11 व्यक्तियों द्वारा सवार होकर स्टंटबाजी, CO ट्रैफ़िक राज सिंह ने दौड़ाकर पकड़ा, मोडिफाई जीप को तत्काल सीज हुई, थाना फखरपुर के लखनऊ हाइवे का मामला

➡इटावा- चार मासूमों संग स्टेशन पहुंची मां, संदिग्ध हालत में स्टेशन पर बैठी, पुलिस ने सभी को संरक्षण में लिया, घरेलू झगड़े के चलते उठाया कदम, कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली- दुल्हन करती रही इंतजार नहीं पहुंचा दूल्हा, बारात न आने से परिजन, रिश्तेदार परेशान, दूल्हे ने अन्य लड़की से की कोर्ट मैरिज- आरोप, दुल्हन पक्ष का धोखाधड़ी का गंभीर आरोप, पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी, सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव का मामला

➡हापुड़- बिजली विभाग का कारनामा उजागर, पेड़ों पर लगा दिए विद्युत मीटर, एक कनेक्शन से करीब 20 झुग्गियों में सप्लाई, थाना देहात क्षेत्र क़े लोधीपुर का मामला

➡हापुड़- BSA रितु तोमर की स्कूलों पर छापेमारी, दो निजी स्कूलों सहित 4 स्कूलों को नोटिस, बिना मान्यता के संचालित मिले दो स्कूल, मगनुम, ग्रेस पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के, हिडालपुर, लाखन गांव के कंपोजिट विद्यालय पर मिला ताला, लापरवाही करने वाले टीचरों पर होगी सख्त कार्रवाई

➡हापुड़- होमगार्ड की परीक्षा के लिए दो जोन में बटा जिला, जिले में 3 दिन चलेगी होमगार्ड की लिखित परीक्षा, सेक्टर,स्टैटिक,ज़ोनल मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त, परीक्षा क़े लिए 4032 अभ्यार्थी पंजीकृत है, 9 परीक्षा सहायक भी नियुक्त किये गए

➡झांसी- बीडा की परिवर्तन दल टीम को जानलेवा धमकी, JCB से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे, रोकने पर सरकारी टीम संग बदसलूकी की, दबंगों ने घेरकर धमकी दी, FIR दर्ज, बदमाशों ने टीम का पीछाकर जानलेवा धमकी दी, रक्सा क्षेत्र के पुनावली गांव का मामला

➡अमेठी- गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, संयुक्त कृषि निदेशक अवतींद्र कुमार का निरीक्षण, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार रहे मौजूद, टीम ने कई केंद्रो का किया निरीक्षण, नकली खाद-बीज की रोकथाम को निरीक्षण, साधन सहकारी समिति जगदीशपुर बंद मिली, साधन सहकारी समिति माधवपुर भी बंद मिली, दोनों समितियों के खिलाफ नोटिस जारी

➡सुल्तानपुर- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का युद्धाभ्यास, आज से दो दिवसीय युद्धाभ्यास रिहर्सल, टच एंड गो ऑपरेशन का करेंगे रिहर्सल, कूरेभार थानाक्षेत्र के एयर स्ट्रिप पर होगा प्रदर्शन

➡रुद्रप्रयाग- आज खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, आज से श्रद्धालु करेंगे बाबा केदार के दर्शन, फूलों से सजने लगा बाबा केदार का धाम, फाटा से गौरीकुंड पहुंची थी उत्सव डोली

➡देहरादून- हाईटेक चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम स्थापित, सफल और सुरक्षित संचालन को स्थापित, आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने दी जानकारी, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता- IG

➡देहरादून- खेल मंत्री रेखा आर्य ने समीक्षा बैठक की, 39वें राष्ट्रीय खेलों में पदकों की संख्या पर फोकस, तैयारी की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए- मंत्री, खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण दिए जाए- खेलमंत्री

➡दिल्ली- अलका लांबा आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अलका लांबा, कांग्रेस कार्यालय में 1 बजे करेगी प्रेस वार्ता

➡दिल्ली- हरियाणा के CM नायब सैनी का दिल्ली दौरा, दिल्ली में कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

9
877 views

Comment