लखनऊ | विद्युत क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) के प्रबंध निदेशक श्री नितीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने पर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा कि श्री नितीश कुमार एक दूरदर्शी और परिणामोन्मुखी अधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में DVVNL में कई नवाचारात्मक एवं संरचनात्मक सुधार लागू किए गए, जिनमें देश का पहला विद्युत संग्रहालय स्थापित करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
संघ के सदस्य शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्री कुमार ने कर्मचारियों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली विकसित की। इससे लाइनमैन से लेकर अधिकारियों तक सभी स्तरों पर कार्य क्षमता, सुरक्षा मानकों और उपभोक्ता सेवा गुणवत्ता में सुधार हुआ।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने डिजिटलाइजेशन, राजस्व वृद्धि, लाइन लॉस नियंत्रण और उपभोक्ता सेवाओं के सरलीकरण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की। पारदर्शिता बढ़ाने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और फील्ड स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत हुआ।
अभियंता संघ ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में UPPCL नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश की विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित बनेगी।
इस अवसर पर प्रभात सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अनुप उपाध्याय, राहुल वर्मा, राजेश कुमार, रामनरेश सरोज, पी.के. सिंह, मनोज अग्रवाल, अखिलेश कुमार, अमित कुमार, आश्रेय, रंजीत, गौरव सहगल, पुनीत जैन, विपिन, कुंवर शर्मा, अपर्णा त्यागी, दिव्यांशु, दीपांशु सहाय, हिर्देश गोस्वामी, मृत्युञ्जय, देवेंद्र प्रताप वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में संघ ने आशा व्यक्त की कि श्री नितीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में नवाचार, दक्षता और सेवा गुणवत्ता के नए मानक स्थापित होंगे।