logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैवाहिक वर्षगांठ पर बेसहाराओं को मानवता का 'मीठा' उपहार

वैवाहिक वर्षगांठ पर बेसहाराओं को मानवता का 'मीठा' उपहार

यादव दंपत्ति ने मर्सी होम के रहवासियों के बीच रस घोलकर मनाई शादी की सालगिरह

शादी की सिल्वर जुबली अर्थात 25वीं वर्षगांठ अक्सर लोग वैभव और प्रदर्शन के शोर में मनाते हैं, लेकिन ग्वालियर के राजस्व निरीक्षक श्री होतम सिंह यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सविता यादव ने इसे सेवा की सादगी और निस्वार्थ प्रेम की नई परिभाषा दी है। इस दंपत्ति ने अपनी सिल्वर जुबली को डोंगरपुर के समीप स्थित ‘स्वीट होम' (मर्सी होम) में रह रहे बेसहारा लोगों व बच्चों के साथ 'मानवता के उत्सव' के रूप में मनाया।
यादव दम्पत्ति ने मर्सी होम के रहवासियों को फल वितरित किए। साथ ही परिसर में ही गन्ने के रस की मशीन लगवाई और अपने हाथों से रहवासियों को ताजा गन्ने का रस पिलाया। संस्थान के प्रांगण में रहवासियों की चहक और गन्ने के रस की मिठास ने उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया।
राजस्व निरीक्षक श्री होतम सिंह यादव ने इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया है कि वास्तविक खुशी अपनों के साथ-साथ समाज के उपेक्षित वर्ग को अपना बनाने में है। उनका यह प्रयास केवल एक दान नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति एक भावनात्मक निवेश है, जो स्नेह के प्यासे हैं। मर्सी होम प्रबंधन ने इस 'सार्थक सालगिरह' की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
#gwalior
#murshihome

18
937 views

Comment