logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना के लिए तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू

25 अप्रैल तक समाप्त होगा प्रशिक्षण

मुरैना जिले में जनगणना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्व-गणना शुरू हो चुकी है। साथ ही जनगणना के प्रथम चरण जिसके के अंतर्गत मकानों की गणना की जाएगी, उसके लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को तीन सत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में 19 अप्रैल से प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया, जो कि 25 अप्रैल तक चलेगा। जिले में जनगणना के लिए तकरीबन लगभग 6 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। तृतीय चरण में 23 से 25 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन तीनों चरण के माध्यम से शतप्रतिशत प्रगणक व सुपरवाइजर प्रशिक्षित होंगे। यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तहसील स्तर एवं शहरी क्षेत्रों के लिए नगर निगम/पालिका स्तर पर दिया जा रहा है। प्रथम चरण के तहत 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण/गणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

मुरैना जिले में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के नेतृत्व में लगभग 6 हजार अधिकारी-कर्मचारी जनगणना-2027 के कार्य को अंजाम देंगे। इनमें लगभग 4574 हजार प्रगणक व 870 पर्यवेक्षक, 14 चार्ज अधिकारी, 76 फील्ड ट्रेनर्स, 2 मास्टर ट्रेनर्स व 07 जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं।

स्व-गणना का लाभ उठाने की अपील, दी गई जानकारी रहेगी पूर्णतः गोपनीय

मुरैना जिले के नागरिकों को भी स्व-गणना का अवसर मिला है, आप सब इसका लाभ उठाकर ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक अवश्य भरें। एसई वेब पोर्टल (http://se.census.gov.in) के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी 34 बिंदुओं में अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है। जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी। साथ ही ऐसा स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा। जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिये आधार बनते हैं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh

55
1266 views

Comment