logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन 22 से 24 अप्रैल तक

⏩तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन 22 से 24 अप्रैल तक

⏩जिला शिक्षा अधिकारी आर एस मरावी ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल एवं जिला प्रशासन उमरिया के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय पुस्तक मेले का तीन दिवसीय आयोजन 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक जिला मुख्यालय की शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. उमरिया में प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक किया जावेगा। पुस्तक मेले में विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम से संबंधित तथा प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सामान्य ज्ञान इत्यादि से संबंधित विभिन्न प्रकार की ज्ञान वर्धक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी जिसे छात्र, अभिभावक या अन्य नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार उचित दर पर क्रय कर सकेंगे।

⏩ जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षकों से अपील की गई है जिला मुख्यालय में आयोजित पुस्तक मेले में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी आवश्यकतानुसार पुस्तक एवं अन्य लेखन व पठन-पाठन सामग्री क्रय कर सकते है।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#उमरिया
#umaria

62
1043 views

Comment