logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला मुख्यालय पर प्रभारी कलेक्टर ने जनसुनवाई में 155 आवेदकों की समस्याएं सुनीं

जिला मुख्यालय पर प्रभारी कलेक्टर ने जनसुनवाई में 155 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में प्रभारी कलेक्टर श्री कमलेश कुमार भार्गव की उपस्थिति में 155 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
मंगलवार, 21 अप्रैल को आयोजित इस जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर श्री भार्गव ने राजस्व, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण एवं सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की। उन्होंने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जन आकांक्षा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम मुरैना श्री बी.एस. कुशवाह सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

91
1561 views

Comment