मिर्जापुर में 191 विद्यालयों का एक साथ निरीक्षण, कई शिक्षक मिले अनुपस्थित
मिर्जापुर, 21 अप्रैल 2026।
मिर्जापुर में 191 विद्यालयों का एक साथ निरीक्षण, कई शिक्षक मिले अनुपस्थित
मिर्जापुर, 21 अप्रैल 2026।
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की टीम ने एक साथ 191 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई विद्यालय बंद पाए गए तथा कई स्थानों पर शिक्षक एवं शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। यह स्थिति सामने आने के बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल वर्मा के निर्देश पर अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों, शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जनपद स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा भी अलग से निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। विभाग ने सभी संबंधितों से स्पष्टीकरण मांगा है।