logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश


उरई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

4
2143 views

Comment