logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारः पुलिस ने बंथरा क्षेत्र से पकड़ा, जेल भेजा

लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बंथरा क्षेत्र से पकड़ा गया और मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

सरोजनी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्नाव जिले की मूल निवासी और वर्तमान में सरोजनी नगर में रह रही उनकीकरीब साढ़े 15 साल की नाबालिग बेटी को दूध देने आने वाला युवक अखिलेश रावत 19 फरवरी को अपने साथ भगा ले गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 15 अप्रैल 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही थी। 20 अप्रैल की रात करीब 8:35 बजे मुखबिर की सूचना पर बंथरा क्षेत्र से आरोपी अखिलेश रावत उर्फ अखिलेश कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया गया।

28
1048 views

Comment