जरूरतमंद लड़की की शादी में विजनलाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन ने बढ़ाया सहयोग।
जरूरतमंद लड़की की शादी में विजनलाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन ने बढ़ाया सहयोग।
विजनलाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन की ओर से तिलाबनी धौरा के निवासी श्री भोलानाथ पाण्डे जी की बेटी की शादी 29 अप्रैल को होने वाली है।जिसमें संगठन के सक्रिय सदस्यों ने संगठन की सेंट्रल ऑफिस इंचार्ज सरस्वती तांती की अगुआई में एक सराहनीय पहल की। सभी सदस्यों के सहयोग से आर्थिक सहायता जुटाई गई, जिससे लड़की की शादी में महत्वपूर्ण मदद मिल सकी।
इस नेक कार्य में संगठन के सदस्यों ने अपनी क्षमता अनुसार योगदान दिया और समाज सेवा की एक मिसाल पेश की। सहयोग देने वाले सदस्यों में टेकचंद राय, गौरव बर्नवाल, गोतम बर्नवाल, राजकुमार बर्नवाल, सुकुमार प्रसाद बर्नवाल, दीपा बोस, दिलीप बर्नवाल, विक्की कुमार, धन लोक नारायण, देबोज्योति मंडल, सूरज बर्नवाल, गौतम कुमार, राकेश राय, महंत प्रजापति, प्रकाश लाल, राकेश सिंह, राजा कुमार, मंटू सेन, जयप्रकाश पांडे और कृष्ण मोहन यादव शामिल रहे।
संगठन ने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही संगठन ने सभी से अपील की कि भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।
इस पहल ने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से किसी भी जरूरतमंद की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया जा सकता