मतदान के 48 घण्टे के पहले पश्चिम बर्दवान जिले में हुमायूं कबीर की पार्टी के चार प्रत्याशियों ने तृणमूल कांग्रेस में किया योगदान
आसनसोल लोकसभा के 9 विधान सभा सीट में से 4 विधान सभा सीट पर बहुत बड़ा फेर बदल
मतदान के 48 घण्टे के पहले पश्चिम बर्दवान जिले में हुमायूं कबीर की पार्टी के चार प्रत्याशियों ने तृणमूल कांग्रेस में किया योगदान
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के तहत 152 विधानसभा केन्द्रों में वोट डाले जाएंगे और मतदान के 48 घण्टे पहले तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित निवर्तमान विधायक हुमायंू कबीर की जनता उन्नयन पार्टी को जोरदार झटका लगा। पश्चिम बर्दवान जिले के 9 विधानसभा केन्द्रों में से 4 विधानसभा विधानसभा केन्द्रों में जनता उन्नयन पार्टी के प्रत्याशियों ने दल छोड़ने की घोषणा की और तृणमूल कांग्रेस में योगदान किया। रानीगंज विधानसभा केन्द्र से जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीवार राहुल घोष, पाण्डेश्वर विधानसभा केन्द्र से उम्मीदवार जुवेद शेख, दुर्गापुर पूर्व से उम्मीदवार रुबिया बेगम एवं बाराबनी विधानसभा केन्द्र से उम्मीदवार आदित्य दास ने पार्टी छोड़ दी और औपचारिक रुप में तृणमूल कांग्रेस में योगदान किया। मंगलवार को दुर्गापुर स्थित जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष एवं पाण्डेश्वर के निवर्तमान विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस का झण्डा थमाकर सभी प्रत्याशियों को दल में शामिल किया। प्रत्याशियों का कहना है कि हुमायूं कबीर ने मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगो के साथ विश्वासघात किया है, फूसलाकर उम्मीदवार बनाया गया था। परन्तु हमे अपने भूल का ऐहसास हुआ और हमने जनता उन्नयन पार्टी छोड़ दी। जनता उन्न्यन पार्टी छोड़ने के बाद प्रत्याशियों ने यह भी कहा कि बीजेपी से अगर कोई लड़ सकता है तो वो है तृणमूल कांग्रेस। तृणमूल कांग्रेस सुप्रिमों ममता बनर्जी पर हमे पूरी आस्था है और उनके नेतृत्व में ही हमारी लड़ाई जारी रहेगी। प्रत्याशियों से एक प्रश्न के जवाब में कहा कि चूंकी नामांकन वापस लेने की अब कोई मौका नहीं है, परन्तु हम लोग जमीनी स्तर पर उतरकर तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का लोगो से आग्रह करेंगे।