logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखीमपुर खीरी में किसान नेताओं का जोरदार स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा


लखीमपुर खीरी। आज भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषि मिश्रा का आगमन मैगलगंज हाईवे के रास्ते जिले में हुआ। इस दौरान टोल प्लाजा के पास संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। माल्यार्पण और जोरदार नारेबाजी के बीच पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मोहम्मदी, गोला, बांकेगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रमुख रूप से राजेश कुमार शर्मा (जिला प्रभारी), प्रमोद कुमार राठौर (तहसील अध्यक्ष, यूथ विंग), बचपन द्विवेदी (नगर अध्यक्ष मोहम्मदी), मुदित कुमार वर्मा (जिला अध्यक्ष यूथ विंग), शिवराज सिंह (तहसील प्रभारी), बब्बन खान (तहसील उपाध्यक्ष), प्रेमजीत (तहसील मीडिया प्रभारी), मोहित सिंह राजपूत (ब्लॉक अध्यक्ष यूथ विंग), बबलू पंडित, रामनिवास गुप्ता (जिला महासचिव), विवेक कुमार सक्सेना (जिला सचिव), मनोज कुमार, मनोज कुमार वर्मा (जिला उपाध्यक्ष), अनिल कुमार वर्मा (वरिष्ठ सदस्य), आशाराम राठौर, अतुल शुक्ला (तहसील अध्यक्ष गोला), शिवेंद्र प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष यूथ विंग), कृष्णकांत शर्मा, रमाकांत, पंकज कुमार सक्सेना, विश्वजीत सोनी, सोनू गुप्ता (नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा), कुलदीप सिंह, सूर्यभान प्रताप, शाहिद खान, सचिन कुमार गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कई पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए, जिससे संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता

4
594 views

Comment