logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Kulti में सियासी उलटफेर, हुमांयू कबीर की पार्टी के उम्मीदवार ताहिर खान TMC में शामिल


Kulti में सियासी उलटफेर, हुमांयू कबीर की पार्टी के उम्मीदवार ताहिर खान TMC में शामिल
कुल्टी :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। शनिवार को 'आम जनता उन्नयन पार्टी' को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसके घोषित उम्मीदवार ताहिर खान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। आसनसोल उत्तर से TMC प्रत्याशी और कद्दावर नेता मलय घटक ने ताहिर खान को पार्टी का झंडा थमाकर उनका औपचारिक स्वागत किया। गौरतलब है कि कुल्टी सीट से मलय घटक के भाई अभिजीत घटक TMC के उम्मीदवार हैं। ताहिर खान के इस फैसले से अब यहाँ चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस दलबदल पर मलय घटक ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम वोटों के बिखराव का सीधा फायदा भाजपा को मिलता है। उन्होंने कहा, ताहिर खान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों और उनकी नीतियों पर विश्वास जताते हुए यह निर्णय लिया है।

3
78 views

Comment