नवगछिया के रामपुर गाँव में पायोनियर ने 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में किसानों के साथ केक काटकर मनाया जश्न। P3532 मक्का फसल कटाई दिवस आयोजित
AIMA मीडिया न्यूज़
नवगछिया 20 अप्रैल ।
पायोनियर के 100 साल पूरे किसानों के बीच केक काटकर मनाया जश्न,फलदार पेड़ वितरित, P3532 मक्का फसल कटाई दिवस आयोजित।
नवगछिया 20 अप्रैल ।
नवगछिया के रामपुर, ढोलबज्जा गांव में पायोनियर सीड्स कम्पनी के 100 साल पूरा होने पर भागलपुर जिले के पीरपैती, भागलपुर और नवगछिया के सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर गाँव के किसानों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। मौके पर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु भागलपुर, पीरपैंती व नवगछिया के टेरिटरी मेनेजर विवेक कुमार, ललन कुमार व मनोज कुमार ई टी एम डी मोहम्मद इमरान के द्वारा संयुक्त रूप से फलदार आम के वृक्षों का वितरण किया गया।
साथ ही मौके पर किसानों के बीच पायोनियर संकर मक्का P3532 का फसल कटाई दिवस का भी आयोजन किया गया। स्थानीय प्रगतिशील किसान आशुतोष कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया प्रखण्ड के क्षेत्रीय प्रतिनिधि रौशन कुमार ने किया। किसानों को P3532 मक्का के खड़े फसल को दिखाकर इसके गुण, फायदे, और लाभ से अवगत कराया गया। मौके पर पायोनियर के प्रशिक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि P3532 मक्का में घना सहन करने की बेहतर क्षमता होने के कारण 36000 प्रति एकड घना बुआई करने से ज्यादा उपज प्राप्त होता है। मौके पर भागलपुर के तो बि एम विवेक कुमार ने बताया कि P3532 मक्का में नमी कम होने से सुखाने में झंझट नहीं होता और भंडारण क्षमता भी आधिक होता है।
पीरपैंती के ललन कुमार शर्मा ने बताया कि P3532 मक्का का पौधा अन्त तक हरा भरा बना रहता है और भुट्टे का मुँह बन्द रहने से भुट्टे के अंदर अन्दर पानी घुसने की सम्भावना कम होती है।
मौके पर नौगछिया टेरिटरी मैनेजर मनोज कुमार शर्मा ने संबोधन में कहा कि आज पायोनियर पूरे विश्व में 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में किसानों के संग मिलकर नश्न मना रही है। इसमें आप किसानों का पायोनियर के प्रति भरपूर आस्था, विश्वास, समर्पण और अटूट भरोसा होने के कारण ही समृद्धशाली 100 वर्ष पूरे हुए हैं।
कार्यक्रम में शंकर कुमार ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया साथ ही नवगछिया के धीरज कुमार झा, नीतिश कुमार एवं सौरभ कुमार भी उपस्थित हुए। मौके पर पीरपैंती के रितेश खौर संतोष कुमार उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया । भागलपुर से ब्रजेश कुमार, शिवा यादव और मिथुन कुमार उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किये । मौके पर प्रशिक्षक मोहम्मद इमरान ने सभी एम डी आर को फसल कटाई दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया। मौके पर किसान महेंद्र पंडित को P3532 मक्का से अन्य मक्का की तुलना में 11 क्विंटल अधिक ऊपज प्राप्त करने के उपलक्ष्य में TBM विवेक कुमार के द्वारा ऊपज सम्मान पत्र और आम का वृक्ष प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौके पर किसान श्रीमोहन साह,गोलू साह,राजीव पंडित,हरिमोहन साह,सेवल यादव,भावेश पंडित,अरविंद साह,श्रीकांत सहाय, जनार्दन पंडित,विक्रेता, आशुतोष कुमार,रवि कुमार एवं सुशील कुमार भी उपस्थित हुए ।