सज्जनगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़: दो आरोपी बलवीर और शांतिलाल गिरफ्तार
बांसवाड़ा | 21 अप्रैल 2026
सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलवीर पुत्र हडिया पटेल और शांतिलाल पुत्र हडिया पटेल, निवासी पनवाला (थाना सज्जनगढ़) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को नाबालिग पीड़िता घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।