सज्जनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण-दुष्कर्म मामले में फरार टॉप-10 आरोपी चिमनलाल गिरफ्तार
बांसवाड़ा | 21 अप्रैल 2026
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण और दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिमनलाल पुत्र सामु पटेल, निवासी पनवाला (थाना सज्जनगढ़) के रूप में हुई है। आरोपी पिछले करीब 10 महीनों से फरार चल रहा था।
प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था और उसके बाद फरार हो गया था। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।