170 सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में भजन गायक कन्हैया मित्तल का भव्य स्वागत
170 सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जा रहा है। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है, जिससे क्षेत्रवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
आयोजकों की ओर से सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विशेष अवसर को सफल बनाएं और कन्हैया मित्तल जी के मधुर एवं भावपूर्ण भजनों का आनंद लें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सभी को सादर आमंत्रित किया गया है। 🙏