logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्मः सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान उवैश अली के रूप में हुई है, जिसे कामर्शियल तिराहे के पास से पकड़ा गया।

पीड़िता ने 15 नवंबर 2025 को सरोजनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उवैश अली पुत्र स्व. उमर अली निवासी आजादनगर, सरोजनीनगर से उसकी दोस्ती हुई थी। उवैश ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता के अनुसार, उवैश अली शादी का वादा करके लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी।

इस शिकायत के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0-134/26 धारा 69/351(3) बीएनएस और 66ई आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान, धारा 123 बीएनएस के साक्ष्य न मिलने पर उसे हटा दिया गया।
पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश कर रही थी। 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर उवैश अली (उम्र करीब 24 वर्ष) को कामर्शियल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक रेडमी 5जी गुलाबी रंग का मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्रा और कांस्टेबल सतेंद्र सिंह शामिल थे।

0
0 views

Comment