logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन,

48 जोड़े वैदिक पद्धति से बंधे परिणय सूत्र में
बनखेड़ी/नर्मदापुरम: 20 अप्रैल को अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नर्मदापुरम के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ग्राम महंगवा में सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें तीन जिलों के 48 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधें ।
सम्मेलन में समाज के अनेक परिवार अपने बच्चों के विवाह संस्कार सादगी और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न करते हैं।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमंत्रण दे रहे थे और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की हैं। पूरे नर्मदापुरम जिले में यह आयोजन किरार समाज का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जाता है।
समाज ने फिजूल खर्ची से बचने का कई प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं
उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों में भी इस मंच से समाज को सादगीपूर्ण विवाह का संदेश दिया गया है। पूर्व में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने भतीजे का विवाह एवं समाजसेवी नीतिराज पटेल ने अपने ज्येष्ठ पुत्र का विवाह इसी सम्मेलन के माध्यम से संपन्न कर फिजूल खर्ची से बचने का कई प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया था।
इस वर्ष भी समाजसेवी नीतिराज पटेल अपने सुपुत्र आदर्श पटेल का विवाह इसी सामूहिक सम्मेलन में संपन्न कर सामाजिक आदर्श प्रस्तुत किया है। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्चुअल रूप से किया संबोधित
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और समाज के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने सादगीपूर्ण विवाह एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की इस पहल को प्रेरणादायक बताया।
2004 सम्मेलन में सम्मिलित जोड़ें ने 22 वर्ष बाद फिर दिया सादगीपूर्ण विवाह का बड़ा संदेश
अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नर्मदापुरम द्वारा वर्तमान सांसद दर्शन चौधरी एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व: रवि पटेल के नेतृत्व में जब 2004 में प्रथम सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का शुभारंभ करपा ग्राम से किया था उस सम्मेलन में सम्मिलित 25 जोड़ें सम्मिलित हुए थे उन्हीं में से एक दाम्पत्य ने 22 वर्ष की अपनी बेटी का विवाह इस 31 वे सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन से सम्पन्न कर कर समाज को सादगीपूर्ण विवाह का सबसे बड़ा संदेश प्रस्तुत किया है। समाज ने इस जोड़े की खूब सराहना की एवं इस जोड़े को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान करने का निर्णय लिया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति, ‘किरार दर्पण स्मारिका’ का विमोचन
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने महंगी शादियों की बजाय सामूहिक विवाह को अपनाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समाजसेवी नीतिराज सिंह पटेल सहित उन सभी परिवारों की सराहना की, जिन्होंने अपनी संतानों का विवाह सम्मेलन के माध्यम से संपन्न कराया।
कार्यक्रम में “किरार दर्पण स्मारिका 2026” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया, जिसमें समाज की गतिविधियों, प्रतिभाओं एवं सामाजिक जानकारी को स्थान दिया गया है।।
22 वर्षों के सफर में 1100 से जोड़े बंधें परिणय सूत्र में
किरार समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से एक अनुकरणीय परंपरा स्थापित की है। विगत 30 सम्मेलनों में 1100 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इस सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी, जिसके प्रमुख सूत्रधार वर्तमान सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं स्वर्गीय रविशंकर पटेल स्व. हेमराज पटेल एवं प्रणवीर सिंह चौधरी रहे। पहला सम्मेलन ग्राम करपा से प्रारंभ हुआ था। 20 अप्रैल को समाज ने अपना 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन सम्पन्न किया है, जिसे ऐतिहासिक बनाने की दिशा में कार्यकर्ता 1 महीने से तन मन धन से 24 घंटे निरंतर लगे रहे ।
सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन
सम्मेलन में प्रत्येक वर-वधू को समिति की ओर से आभूषण, घरेलू उपयोग की सामग्री एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की विभिन्न टीमों ने पार्किंग, जल, सामग्री वितरण एवं व्यवस्थाओं का संचालन किया, वहीं मातृशक्ति ने भोजन व्यवस्था को कुशलता से संभाला।
कार्यक्रम ने मुख्य रूप से यह रहे उपस्थित
इस ऐतिहासिक समारोह में लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह सूर्यवंशी जबलपुर से ठाकुर शैलेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भगवत पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी मेहरबान सिंह, प्रणवीर सिंह चौधरी चन्द्रभान सिंह चौधरी बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रीमंत पटेल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज सिंह पटेल राजू पररसिया लालसाहब पटेल , हेमंत पटेल ,अनिल पटेल, देवेन्द्र पटेल ,संध्या सिंह कौशल्या पटेल , उमा चौधरी , संगीता पटेल, कमला पटेल , गीता चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी पत्रकार बंधुओं एवं हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।। मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी ओजस्वी वक्ता नीतिराज पटेल ने किया।

30
2433 views

Comment