logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरोही में नारी वंदन अधिनियम को मिला समर्थन


बेंगलुरू/सिरोही(दलपतसिंह भायल)नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नारी वंदन अधिनियम को लेकर स्थानीय स्तर पर समर्थन बढ़ता नजर आ रहा है। इसी क्रम में एडवोकेट अनुराधा सिंह ने विधायक जन सुनवाई केंद्र, सिरोही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्री ओटाराम जी की उपस्थिति में एडवोकेट अनुराधा सिंह ने नारी वंदन अधिनियम को महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को समाज और राजनीति में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जिससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और महिलाओं के हित में ऐसे कानूनों को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जन सुनवाई केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

2
103 views

Comment