जालौन में भीषण गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट लेकिन 18 साल से जमे फार्मासिस्ट सी एच सी जालौन पर कोई कार्रवाई नहीं जनता में सवाल
संजय कुमार
उरई जालौन जिले में लगातार बढ़ते तापमान और तेज लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने आम जनता को हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
CMO ने कहा कि लू के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं और अधिक पानी पिएं, धूप से बचें तथा दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें
लेकिन दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिले में एक फार्मासिस्ट पिछले 18 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं, बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि CMO से लेकर निदेशक स्तर तक संरक्षण मिलने के कारण सिर्फ दिखावटी कार्रवाई हो रही है
जनता का आरोप है कि एक तरफ स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है वहीं दूसरी तरफ विभागीय अनियमितताओं पर आंखें मूंदी हुई है इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है