logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेशनल हाईवे 52 पर बारात की बस इंदौर से गुना जा रही बस में भीषण आग लगी 60 - 70 लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान

न्यूज शाजापुर! मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार दोपहर एक चलती बारात की बस में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई।
बस में सवार करीब 60 से 70 बारातियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,
हालांकि यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
इंदौर से शाजापुर के शाडोरा जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, बस इंदौर से गुना जिले के शाडोरा जा रही थी।
इसी दौरान अचानक बस से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
शाजापुर और मक्सी से फायर ब्रिगेड की कुल 5 गाड़ियों को बुलाया गया,
और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही
एसपी यशपाल सिंह राजपूत,
एसडीएम मनीषा वास्कले और तहसीलदार सुनील पाटिल मौके पर पहुंचे।
बाद में कलेक्टर ऋजु बाफना ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशासन ने सभी यात्रियों को पास के एक ढाबे पर सुरक्षित ठहराया
और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

13
1133 views

Comment