logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोरनी हिल्स में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: 4000 बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की गोलियां

पंचकूला, 21 अप्रैल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दहिया के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरियों को आंतों के कीड़ों से बचाव के लिए एलबेंडाजोल की गोलियां वितरित की गईं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में करीब 4000 बच्चों को दवा खिलाई गई। एएनएम पूनम सूद ने बताया कि जो बच्चे इस अभियान से वंचित रह गए हैं, उन्हें 5 मई को दवा दी जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण और खून की कमी का प्रमुख कारण है, जिससे थकान, कमजोरी, पेट दर्द, दस्त, भूख न लगना और पढ़ाई में ध्यान न लगने जैसी समस्याएं होती हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि एलबेंडाजोल की गोली चबाकर खानी चाहिए। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए साफ पानी पीने, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर एलएचवी सुषमा रानी, एएनएम पूनम सूद, कमलेश राणा, वेद प्रकाश, प्रिंसिपल कुलदीप कौर, आशा वर्कर सोनिया, हेमलता, उर्मिला देवी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज देवी और मीनाक्षी शर्मा मौजूद रहीं।

12
466 views

Comment