logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल बना पक्षी मित्र: राउप्रावि धवला में लगे परिंडे, बच्चों ने लिया जल भरने का संकल्प जालोर (रामसिंह महेचा) निकटवर्ती गांव धंवला भीषण गर्मी के मौसम

स्कूल बना पक्षी मित्र: राउप्रावि धवला में लगे परिंडे, बच्चों ने लिया जल भरने का संकल्प

जालोर (रामसिंह महेचा) निकटवर्ती गांव धंवला भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाने और बच्चों में जीव-दया व पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धवला में मिट्टी के परिंडे लगाए गए। यह आयोजन रूप सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे 'परिंडे लगाओ, पक्षी बचाओ' अभियान के तहत किया गया।
विद्यालय परिसर में पेड़ों पर परिंडे टांगे गए तथा उनमें पानी भरा गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से परिंडों में पानी भरेंगे, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को प्यास से राहत मिल सके।
अभियान संचालक रूप सिंह राठौड़ ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही जीवों के प्रति दया, संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करना है। जब बच्चे स्वयं परिंडों में पानी भरेंगे, तो उनमें बेजुबान पक्षियों के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पिछले 10 वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत हर वर्ष 1000 निःशुल्क परिंडे वितरित किए जाते हैं। अब तक 532 परिंडे विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा चुके हैं।
विद्यालय स्टाफ ने रूप सिंह राठौड़ के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अन्य विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मधुसूदन दवे, रघुनाथ बिश्नोई, महेंद्र गर्ग, रामेश्वर जाट, आरती मीणा, खेलन्ता मीणा सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार धवला गांव में भी रूप सिंह राठौड़ द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए, जिसमें उगम सिंह, गोपाल सिंह सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।
फोटो कैप्शन: राउप्रावि धवला में ‘परिंडे लगाओ, पक्षी बचाओ’ अभियान के तहत पेड़ पर परिंडा लगाते शिक्षक व विद्यार्थी।

23
1531 views

Comment