जमुना टोला में भूमि विवाद से बढ़ा तनाव, न्यायालय ने लगाई रोक, प्रशासन सतर्क
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव स्थित जमुना टोला में भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन पर दखल-कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।
विविध वाद संख्या 14-2026 में सुनवाई के दौरान न्यायालय ने मामले को संवेदनशील मानते हुए दफा 163 लागू कर दी है। साथ ही दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे विवादित भूमि पर न जाएं और किसी प्रकार का निर्माण कार्य न करें।
थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर न्यायालय ने शांति भंग होने की आशंका जताई है। वहीं, एक पक्ष द्वारा आदेश के बावजूद निर्माण जारी रखने का आरोप भी लगाया गया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।