logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़मुक्तेश्वर में युवक पर जानलेवा हमला, गले पर चाकू से वार; शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक युवक पर दबंग द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। नगर निवासी पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपी ने उसके गले पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित रात में ही थाना गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
पीड़ित का कहना है कि सुबह तक भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसे न्याय मिलने पर संदेह हो रहा है। उसने सवाल उठाया कि जब जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामले में भी पुलिस तत्परता नहीं दिखा रही, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।

1
0 views

Comment