फुले, शाहू आंबेडकर बहुउद्देशीय संगठन की सामाजिक पहल, आदिवासी छात्रों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
नाशिक संवादाता
नाशिक, 20 अप्रैल: महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर फुले शाहू आंबेडकर मल्टीपर्पज ऑर्गनाइजेशन की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संगठन ने दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में पहुंचकर छात्रों को स्कूल उपयोगी सामग्री वितरित की।
यह कार्यक्रम त्र्यंबकेश्वर और इगतपुरी तालुका की सीमा पर स्थित दुर्गम क्षेत्र टाकलीची वाडी में आयोजित किया गया। यहां जिला परिषद स्कूल के छात्रों को स्कूल बैग, कॉपियां और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों को नाश्ता और मिठाइयां भी वितरित की गईं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज सुधारकों के विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के पाठ से हुई, जिसे स्वरा बच्छाव ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मंगल तळोरे ने स्वागत भाषण दिया, जबकि संचालन रेनुका खांडवी ने किया। आभार प्रदर्शन मंगल गांगुर्डे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राहुल बच्छाव, एम्स ट्रस्ट सेक्रेटरी अजमल खान , उर्दू शिक्षक असमा खान , एम्स डायरेक्टर जावेद शेख, साधना बच्छाव, राजाराम चहाले, बुग्गा परधी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष जगन्नाथ भारित, मधुकर खांडवी, यशवंत तळोरे, सतीश गंगुर्दे, यशवंत भावरें, संतोष पेंढारकर, संगीता भारित, अर्चना पेंढारकर और जयश्री भारित भी कार्यक्रम में मौजूद थे।