logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

AICC की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पूजा त्रिपाठी जी ने आज महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के सदन में गिरने को आम जनता के स्वाभिमान की जीत बताया। in Ajmer

AICC की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पूजा त्रिपाठी जी ने आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अपने संबोधन में उन्होंने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के सदन में गिरने को आम जनता के स्वाभिमान की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वास्तविक मुद्दा महिला आरक्षण नहीं था, बल्कि भारतीय जनता पार्टी परिसीमन की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही थी।

डॉ. त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की सशक्त पैरवी करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपती कोली जी, प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा जी, अजमेर के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर जी, पीसीसी सचिव सुनील लारा जी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल जी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी जी, चंदन सिंह जी, शैलेन्द्र अग्रवाल जी सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Syed Afzal Ali shah Moududi.
Lucknow

1
0 views

Comment