logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुनिया डैम पर जिला स्तरीय विश्व पृथ्वी दिवस Our Power, Our Planet थीम पर होंगे कार्यक्रम।

*सिरोही: मुनिया डैम पर मनेगा जिला स्तरीय विश्व पृथ्वी दिवस, 'Our Power, Our Planet' थीम पर होंगे विविध आयोजन*
राजस्थान सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार, आगामी 22 अप्रैल को पूरे राज्य के साथ सिरोही जिले में भी *'विश्व पृथ्वी दिवस'* उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम सिरोही वन मंडल की *पिण्डवाडा रेंज स्थित मांडवाड़ा खालसा में मुनिया डैम* पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है
*'Our Power, Our Planet' थीम पर आधारित होगा कार्यक्रम*
माननीय उप वन संरक्षक श्री *अजीत उचोई* के मार्गदर्शन में इस वर्ष की वैश्विक थीम *“Our Power, Our Planet”* रखी गई है। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सहायक वन संरक्षक श्री दारा सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रथम) *प्रेम सागर* ने बताया कि आयोजन को लेकर विभाग द्वारा व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।
*आयोजन के मुख्य आकर्षण:*
पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए दिन भर कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी:
*जागरूकता अभियान:* प्रभात फेरी और पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन होगा। ग्रामीणों को पर्यावरण संबंधी विशेष फिल्म भी दिखाई जाएगी।
*प्रतियोगिताएं एवं कार्यशाला:* स्कूली बच्चों के लिए "Our Power, Our Planet" विषय पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही बच्चों को नेचर फोटोग्राफी और बर्ड वाचिंग (पक्षियों की पहचान) की बारीकियों को समझाने के लिए वर्कशॉप रखी गई है।
*प्रकृति से जुड़ाव:* मुनिया डैम पर 'नेचर वॉक' का आयोजन होगा। इसके अलावा स्थानीय सरीसृपों (Reptiles) के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
*संरक्षण कार्य:* कार्यक्रम के दौरान पौध वितरण, वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए परिंडे बांधना और वन्यजीवों हेतु जलाशयों में पानी भरने जैसे सेवा कार्य किए जाएंगे।
*प्रदर्शनी एवं खेल:* पर्यावरण जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी और ग्रामीणों व वन अधिकारियों के बीच एक मैत्री मैच का आयोजन भी होगा
संवाददाता
लाला राम मेघवाल
9982461047

0
0 views

Comment