logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

AntiWomenAlliance MahilaVirodhi Congress

आज महिला साथियों के साथ बैठकर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुना। मुख्यमंत्री होने से पहले, एक बेटी और बहन के तौर पर माननीय प्रधानमंत्री जी की आँखों में देश की माताओं-बहनों के लिए जो पीड़ा और संवेदना मैंने देखी, उसने हम सभी के हृदय को झकझोर दिया है।

कितने दुःख की बात है कि कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसे दलों ने अपनी परिवारवादी असुरक्षा के कारण देश की आधी आबादी के संवैधानिक अधिकारों का गला घोंटने का काम किया है। संसद में जब हमारी माताओं-बहनों के सपने तोड़े जा रहे थे, तब इन दलों का मेजें थपथपाकर जश्न मनाना उनकी महिला विरोधी मानसिकता का सबसे क्रूर प्रमाण है। नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती और इन अपराधियों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।

माननीय प्रधानमंत्री जी, आप इस संघर्ष में अकेले नहीं हैं। जैसा आपने कहा, "हमारा प्रयास न रुकेगा, न थमेगा, हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे।" विपक्ष के हर षड्यंत्र के सामने देश की समूची नारी शक्ति का आशीर्वाद एक कवच बनकर आपके साथ अडिग खड़ा है। यही शक्ति अब नारी सशक्तिकरण की सबसे बड़ी विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।

#AntiWomenAlliance
#MahilaVirodhiCongress

15
948 views
1 shares

Comment