logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम सियादा की सड़क बनी हादसों का कारण, ग्रामीण परेशान

मध्य प्रदेश इंदौर के ग्राम सियादा, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) की मुख्य सड़क की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार सरपंच एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को इस जर्जर सड़क के कारण अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं और सड़क पूरी तरह से खतरनाक हो जाती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

- कमल गौड़
ग्राम सियादा, तहसील देपालपुर
जिला इंदौर, मध्य प्रदेश

19
529 views

Comment