जालौन गैस सर्विस लोना रोड़ पर उपभोक्ता ने लगाया परेशान करने का आरोप डीएम से की शिकायत
भीम राजावत
जालौन। नगर के मोहल्ला खटीकान निवासी हैदर ने जालौन गैस सर्विस, लोना रोड के खिलाफ जिला अधिकारी जालौन को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि एजेंसी द्वारा एक ही मोबाइल नंबर दो अलग-अलग गैस कनेक्शनों पर दर्ज कर दिया गया है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
पीड़ित का आरोप है कि इस तकनीकी त्रुटि के कारण उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा डीएसओ कार्यालय को भी मामले की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है
हैदर ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने जिला अधिकारी से मामले की जांच कर मोबाइल नंबर सही कराने, गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है