जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनूप सिंह द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से थाना के प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
*जौनपुर एसपी ने अश्विन कुमार दूबे को मुं.बदशाहपुर की कोतवाली, अमित पाण्डेय को सुजानगंज तो फूलचंद पाण्डेय को बदलापुर कोतवाली की सौंपी कमान।*
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनूप सिंह द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से थाना के प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में एसपी के पीआरओ रहे अश्वनी कुमार दुबे को कोतवाली मुंगरा बादशाहपुर के नये कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लोगों की माने तो जनपद के तेजीबाजार, महाराजगंज, रामपुर, आदि सहित विभिन्न थानों पर श्री दूबे अच्छी सेवा के साथ साथ अपराधियों में अंकुश लगाने व क्षेत्रीय माहौल को बेहतर बनानेऊ के बेहतर अनुभवी नजर से लोग देखते हैं।
वहीं बदलापुर कोतवाली की कमान फुलचंद पाण्डेय को देकर भेजा गया है, श्री पाण्डेय सुजानगंज थाने पर तैनात रहे इनका भी पुलिस कार्यवाही क्षेत्रो में लोगों को बहुत पसंद आती है तो अपराधियों में खौफ रहता है।
वहीं सुजानगंज पर नए प्रभारी के रूप में अमित कुमार पाण्डेय को भेजा गया है, अमित पाण्डेय जनपद के कई थानो पर अपनी अच्छी सेवा देकर लोगों में काफी पंसद किए जाते है तो अराजक लोगों में डर का माहोल रहता है। इन नए थान प्रभारियों से लोगों को बेहतरीन सेवा पाने की बहुत उम्मीदें दिखाई दे रही है।
आईमा मीडिया न्यूज़
मोहम्मद रफ़ीक़ अज़ीज़
जौनपुर