logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार की सियासत में हलचल: सम्राट चौधरी ने फिर पलटा विजय सिन्हा का फैसला, कर्मचारियों की हुई 'घर वापसी'।

बिहार में मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी फुलफॉर्म में नजर आ रहे हैं. बीते ढाई ढाई महीने से सस्पेंड चल रहे राजस्व कर्मचारियों का निलंबन सम्राट चौधरी ने रद्द करते हुए बड़ी राहत दे दी है. इस तरह सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद यह दूसरी बार है, जब उन्होंने नीतीश सरकार में डिप्टीसीएम रहे विजय कुमार सिन्हा के द्वारा लिए गए फैसले को पलटा है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फैसला लिए जाने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव महेंद्र पाल ने सभी जिला अधिकारी (DM) को पत्र लिखकर 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच निलंबित हुए सभी कर्मियों के मामले आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इस तरह से उनके निलंबन को रद्द करने की बात कही गई है.

बताया जा रहा है कि विभिन्न मांगों को लेकर राज्य भर के राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे. इसके बाद अलग-अलग आदेश जारी कर इस अवधि में कुल 224 राजस्व कर्मियों को निलंबित किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अब उन्हें राहत देने का फैसला किया है.

Follow us on: INSTAGRAM / FACEBOOK / YOUTUBE: Aima Bihar News

1
0 views

Comment