logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरुड जंजिरा में बे मौसम बारिश

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खूबसूरत तटीय शहर मुरुड जंजीरा में आज अचानक मौसम ने करवट लेते हुए बेमौसम बारिश की सौगात दे दी। जहां एक तरफ लोग गर्मी से राहत की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अचानक हुई इस बारिश ने जनजीवन को थोड़ा प्रभावित भी किया।
सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और कुछ ही समय में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर पानी भर गया और स्थानीय बाजारों में लोगों को भागकर दुकानों के अंदर शरण लेनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की बेमौसम बारिश से किसानों को चिंता बढ़ गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। वहीं मछुआरों को भी समुद्र में जाने से रोक दिया गया है।
पर्यटन के लिए मशहूर मुरुड जंजीरा में आने वाले पर्यटकों के लिए यह बारिश एक तरफ रोमांचक अनुभव लेकर आई, तो दूसरी तरफ उनकी योजनाओं में थोड़ी रुकावट भी बनी। Rahil shah murud janjira news

0
0 views

Comment