logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अच्छे संग से अच्छाई आती है और बुरे संग से बुराई बढ़ती है

संत बाबा उमाकांत महाराज ने सत्संग में मानव जीवन में संगति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छे लोगों का साथ करने से अच्छाई आती है, जबकि बुरे लोगों की संगति से बुराइयां बढ़ती हैं।
उन्होंने कहा कि संगति मनुष्य के जीवन को प्रभावित कर देती है। बाबा उमाकांत महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में अपराध, लोभ-लालच और चरित्रहीनता तेजी से बढ़ रही है, जिसका मुख्य कारण गलत संगति है। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए बताया कि कैकेयी का स्वभाव अच्छा था, लेकिन मंथरा की संगति में आकर उनके विचार बदल गए और परिणामस्वरूप भगवान राम को वनवास जाना पड़ा।

1
198 views

Comment