logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां महज ₹24000 के विवाद में एक पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक इलाके की है. जहां सोमवार रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.

राजा ने करीब एक साल पहले अपने पड़ोसी फहीम से एक कमरे का मकान खरीदा था. मकान 2 लाख 24 हजार रुपये में तय हुआ. जिसमें से राजा ने 2 लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था. लेकिन फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं की थी. आरोप है कि फहीम अब 24 हजार रुपये की बजाय 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था और उसी के बाद मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कह रहा था. इसी बढ़ी हुई रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था.

मृतकों की पहचान राजा और उसकी पत्नी फराह के रूप में हुई है, जिन्हें चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया गया. इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया और रविवार को भी मारपीट हुई थी. आरोप है कि इसी रंजिश में सोमवार रात फहीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपति पर हमला कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसएसपी सतपाल अंतिल तुरंत मौके पर पहुंचे, जबकि कुछ देर बाद डीआईजी मुनिराज ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

#Uttarpradesh #Moradabad #Police #AajtakSocial #ATCard

5
36 views

Comment