logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

🔳माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में रिक्‍त सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

🔳इच्‍छुक छात्राएं 25 अप्रैल तक कर सकेंगी आवेदन

🔳कटनी - शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, कटनी में कक्षावार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कक्षा 7वीं, 8वीं, 10वीं, 11वीं और कक्षा 12वीं के लिए कुल 39 रिक्त सीटों को विद्यालय स्‍तर पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 7वीं के लिये 4, कक्षा 8वीं के लिये 2, कक्षा 10वीं के लिए 9, कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 12-12 सीटों रिक्‍त पर भर्ती की जायेगी।

*प्रवेश के लिए योग्‍यता एवं शर्ते*

प्रवेश हेतु इच्‍छुक छात्राओं का पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए पूर्व कक्षा का सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कक्षा के अनुसार आयु 13 से 17 वर्ष के बीच निर्धारित है जबकि दिव्यांगों को 2 वर्ष की छूट रहेगी।

कुल निर्धारित सीटों में से 80 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार पीवीटीजी वर्ग एवं अधिसूचित घुमक्कड़ व अर्द्धघुमक्‍कड़ समुदाय को 5-5 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसके अलावा वामपंथी उग्रवाद और कोविड से अनाथ, विधवा, दिव्‍यांग, दिव्‍यांग माता-पिता की संतान और भूमि दाताओं की संतानों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

*आवेदन प्रकिया एवं परीक्षा तिथि*

छात्राएं 25 अप्रैल तक अपना आवेदन विद्यालय की ईमेल आईडी ggshtwd@gmail.com पर भेज सकती हैं या विद्यालयीन समय पर सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकती हैं। जबकि परीक्षा 25 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

*प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज*

पूर्व कक्षा की अंकसूची, प्रोफाइल पंजीयन (एमपीटास पर), जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आई.डी., आय प्रमाण पत्र, छात्रा की नवीनतम फोटो (पासपोर्ट साइज नाम लिखा हुआ) 03 प्रति, छात्रा के साथ माता पिता या अभिभावक की फोटो 2 नग, बैंक खाता की छायाप्रति, दिव्यांगता/आरक्षण से संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र, अपार आईडी की स्वप्रमाणित छायाप्रति विद्यालय में जमा करना होगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

19
572 views

Comment