logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

9 मई को आयोजित होगी इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत

🔳9 मई को आयोजित होगी इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत

🔳कटनी - नालसा के निर्देशानुसार शनिवार 9 मई को इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इस नेशनल लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए लोक अदालत में समस्त प्रकार की तैयारी हेतु सर्व संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

नालसा द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किये जाने एवं लोक अदालत का प्रचार-प्रसार, आवश्यक व्यवस्था हेतु सर्व संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

19
605 views

Comment