केन्द्रीय कृषि मंत्री ने मुरैना विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने मुरैना में विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को दिया आशीर्वाद
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan सोमवार को अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना के निवास पर पहुंचकर उनकी नातिनी आयुष्मति दीपिका (पुत्री स्वर्गीय श्री भूरा सिंह कंसाना) के विवाह समारोह में सहभागिता की।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने आयुष्मति दीपिका एवं आयुष्मान यतेन्द्र (पुत्र श्री राव राजेश्वर सिंह, निवासी सिरसौद दयेली, ग्वालियर) को वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। केन्द्रीय मंत्री ने नवदंपती को उपहार भेंट कर उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण रहा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh