logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर नातिनी के विवाह में दिया आर्शीवाद

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर नातिनी के विवाह में दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना के निवास पर पहुंचकर उनकी नातिनी आयुष्मति दीपिका (पुत्री स्वर्गीय श्री भूरा सिंह कंसाना) एवं आयुष्मान यतेन्द्र (पुत्र श्री राव राजेश्वर सिंह, निवासी सिरसौद दयेली, ग्वालियर) को विवाह अवसर पर आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपती को शुभाशीष देते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए तथा उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सहित, सांसद श्री शिव मंगल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 Jansampark Madhya Pradesh

29
721 views

Comment