logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवा में,माननीय मुख्यमंत्री जी,झारखंड सरकार Ranchi एवं माननीय मंत्री जी,समेकित जनजाति विकास विभाग, झारखंड Ranchi

सेवा में,माननीय मुख्यमंत्री जी,झारखंड सरकार Ranchi
एवं
माननीय मंत्री जी,समेकित जनजाति विकास विभाग, झारखंड Ranchi

विषय: पाकुड़ जिला में कथित भ्रष्टाचार एवं एमडी तहसीन आलम के 24 घंटे के भीतर स्थानांतरण हेतु आवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि पाकुड़ जिला में समेकित जनजाति विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत एमडी तहसीन आलम द्वारा गंभीर अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत लगातार सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जाहेरथान से संबंधित कार्यों में भारी गड़बड़ी की गई है तथा लाभुकों से लगभग ₹50,000 (पचास हजार रुपये) तक की अवैध घूस की मांग की गई है।

बताया जाता है कि वे पिछले लगभग 7 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं, जिससे कार्यालय में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका उत्पन्न हो रही है। आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा प्रशासन की निष्पक्षता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए एमडी तहसीन आलम का 24 घंटे के भीतर स्थानांतरण करने की कृपा करें, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकी जा सके। साथ ही, यदि दोष सिद्ध हो तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। 24 ghanta ke Aandar transfer kar zel bheza jaye

जनहित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें।

धन्यवाद।

भवदीय, Bablu murmu panchayat Dadpur gram malaipur पाकुड़, झारखंड दिनांक: _12/02/2026_________

1
89 views

Comment