डी.एम.प्रेमरंजन सिंह का तबादला,अरविंद सिंह बने नए जिलाधिकारी...
डी.एम.प्रेमरंजन सिंह का तबादला,अरविंद सिंह बने नए जिलाधिकारी...
एटा बिग ब्रेकिंग... डीएम प्रेमरंजन सिंह का तबादला, अरविंद सिंह बने नए जिलाधिकारी*
राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त थे अरविंद सिंह, शासन ने जारी किया आदेश
प्रशासनिक फेरबदल के बाद जल्द चार्ज लेंगे नए डीएम
एटा। जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव हुआ है। शासन ने एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह का स्थानांतरण कर दिया है।
अरविंद सिंह संभालेंगे जिले की कमान
शासन के आदेश के बाद अरविंद सिंह को एटा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविंद सिंह वर्तमान में राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात थे।
जल्द लेंगे चार्ज
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक नए जिलाधिकारी अरविंद सिंह जल्द ही एटा पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं निवर्तमान डीएम प्रेमरंजन सिंह को नई तैनाती का इंतजार है।
जिले में डीएम के तबादले की खबर के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।