logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की स्व-गणना पूर्ण, शिक्षित नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील


छत्तीसगढ़ राज्य में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वयं अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने जिले के शिक्षित व जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे भी स्व-गणना में सक्रिय रूप से भाग लेकर सही, पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी दर्ज करें, जिससे जनगणना कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न किया जा सके।
कलेक्टर ने बताया कि 01 मई से 30 मई 2026 के बीच प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों द्वारा दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे। इस दौरान प्रत्येक परिवार को अपनी स्व-गणना आईडी प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। इसी आईडी के आधार पर सत्यापन कर अंतिम डेटा तैयार किया जाएगा।
जनगणना विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 जारी की है, जहां किसी भी प्रकार की शंका या सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।
स्व-गणना की प्रमुख तिथियां
स्व-गणना अवधि: 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026
मकान सूचीकरण एवं मकान गणना: 01 मई से 30 मई 2026
ऐसे करें स्व-गणना
इच्छुक नागरिक आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल
https://se.census.gov.in/⁠
पर जाकर अपने परिवार व मकान से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना के दौरान जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, परंतु एक बार सबमिट होने के बाद परिवर्तन संभव नहीं होगा। सबमिशन के बाद प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाती है, जिसे भविष्य उपयोग हेतु सुरक्षित रखना जरूरी है।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल आधुनिक और सरल है बल्कि नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर भी प्रदान करती है। सही जानकारी देना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है, और जनगणना 2027 की सफलता के लिए यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है।

11
556 views

Comment