. माननीय उच्च न्यायालय, पटना के निर्देश पर विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा ...
(1). माननीय उच्च न्यायालय, पटना के निर्देश पर विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री अरविंद कुमार द्वारा अति संवेदनशील गवाही के संबंध में जिला अधिवक्ता संघ एवं अनुमंडल अधिवक्ता संघ, नवादा के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में अति संवेदनशील गवाही के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया तथा कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
(2). राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री अरविंद कुमार द्वारा दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आज उनके प्रकोष्ठ में एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में जिला अधिवक्ता संघ, नवादा तथा अनुमंडल अधिवक्ता संघ, नवादा के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ सुलहनीय वादों के अधिकाधिक निष्पादन के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा आश्वासन दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उनका भरपूर सहयोग रहेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे, ताकि दिनांक 09.05.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके वादों का अधिकाधिक निष्पादन हो सके।