logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद के जय प्रकाश नगर में भव्य विवाह समारोह, राज ट्रेवल्स संचालक सुनील सिंह की बेटी सोनाली की शादी में उमड़ी हजारों की भीड़


विधायक राज सिन्हा सहित कई अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

शानदार सजावट और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच आयोजन बना शहर में चर्चा का केंद्र
सुनील सिंह ने अतिथियों का जताया आभार, बोले—“जीवन का सबसे यादगार पल”

धनबाद | जय प्रकाश नगर:-धनबाद के जय प्रकाश नगर में सोमवार की रात एक भव्य विवाह समारोह का आयोजन हुआ, जहां ‘राज ट्रेवल्स’ के संचालक सुनील सिंह की सुपुत्री सोनाली और विनोद कुमार सिंह के सुपुत्र आकाश परिणय सूत्र में बंधे। यह आयोजन शहर में चर्चा का केंद्र बन गया।

समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। विधायक राज सिन्हा ने विशेष रूप से पहुंचकर नवदंपति को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों और समाजसेवियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जय प्रकाश नगर में आयोजित इस विवाह समारोह में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा नजर आया। आकर्षक सजावट, भव्य लाइटिंग और बेहतर व्यवस्थाओं ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

इस अवसर पर सुनील सिंह भावुक नजर आए और उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय बाद इतना भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन देखने को मिला।

12
1134 views

Comment