गाजीपुर में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार.
गाजीपुर, 20 अप्रैल 2026
गाजीपुर के विश्वेश्वरगंज इलाके में अवैध रूप से चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस रैकेट के संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पूरा मामला:
• थाना कोतवाली पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कर रही थी। • इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर के पर्यवेक्षण में विश्वेश्वरगंज में अवैध रूप से चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई की गई। • थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 265/26 धारा 3/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
• नाम: महेन्द्र यादव • पिता: स्व0 नरसिंह यादव • निवासी: विशेश्वरगंज, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर • उम्र: 58 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
• निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर • हे0का0 नीरज सिंह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर • म0का0 वन्दना श्रीवास्तव, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
संवाददाता विवेकानंद राय, गाज़ीपुर